क्रिकेट खेलने के लिए निकाला था किशोर
इसमें मुख्य आरोपी ने अपने साथियों आशीष, अंकित, शोभन यादव के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। वहीं, दिल्ली से पकड़कर लाए गए अवधेश कुमार मिश्रा, दीपक गुप्ता, जतिन दिवाकर व रवि शामिल हैं। बता दें कि एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरेन से शनिवार दोपहर स्कूल के बाद कस्बा निवासी सराफ शकील का नाबालिग बेटा शबहान घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकाला था।
पुलिस ने टीम बनाकर तलाश शुरू की थी
देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने हर जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर शनिवार की देर रात पर उन्होंने एरवाकटरा थाना में पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने टीम बनाकर सर्विलांस की मदद से संबंधित ठिकानों पर उसकी तलाशी शुरू की।
एक सूटकेस में बंद मिला था नाबालिग का शव
इस बीच एक टीम दिल्ली पहुंची, जहां सर्विलांस टीम से मिले तथ्यों के आधार पर पश्चिम विहार पश्चिम थाना क्षेत्र के पीडागढ़ी सांई मंदिर के पास खुदी में एक कर की तलाशी ली है। इसमें नाबालिग का शव एक सूटकेस में बंद मिला। सुटकेश खोलने पर नाबालिग के हाथ रस्सी व टेप से बंधे मिले। इकलौते नाबालिग की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।