फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: शराब के नशे में युवक ने फंदे से लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Sep 2026 11:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित उमरसाना गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने अत्यधिक शराब के नशे में घर के कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरसाना में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां शराब के नशे में धुत करीब 30 वर्षीय युवक संजीव ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे पीआरवी 7799 के माध्यम से थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। मृतक के पिता सरजू सबिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे संजीव ने अज्ञात कारणों और शराब के नशे के चलते कमरे में फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में परिजनों की मदद से कमरे का गेट तुड़वाकर शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी चिचौली भिजवा दिया है। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें