फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पत्नी के मोबाइल न देने पर पति ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Sat, 15 Jul 2023 05:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया में पत्नी के मोबाइल न देने पर पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद कस्बे के मोहल्ला गोविंदगंज में शुक्रवार रात पत्नी के मोबाइल न देने से नाराज पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव को उतारकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। फफूंद कस्बे के मोहल्ला गोविंद गंज निवासी रामजी (30) पुत्र तुलाराम अहमदाबाद में मजदूरी करता था।

विज्ञापन


पिता तुलाराम ने बताया कि बेटा बीते एक माह से घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार रात को खाना खाने के दौरान बेटे और बहू में मोबाइल चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इससे नाराज बेटा खाना छोड़कर छत पर बने कमरे में चला गया। काफी देर तक नीचे न आने पर बहू उसे बुलाने के लिए ऊपर गई। बेटे को फंदे पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई।

आवाज सुन पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसको फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ परिजनों ने पूछताछ की। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें