फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी व लूट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार से लूट व घर में चोरी के मामले में पुलिस व एसओजी की टीम जुआ पुल दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने चोरी व लूट की घटना का जुर्म कबूल किया। शुक्रवार को दोनों आरोपी जेल भेजे गए।
विज्ञापन

चावरपुर निवासी अशोक कुमार के घर 21 मई की रात चोरी हुई। 12 जुलाई को हाईवे पर चौधरी धर्मकांटा समीप बाइक सवार लाल सिंह फौजी का नकदी भरा थैला लूट गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली की कुछ संदिग्ध जुआ पुल के पास बाइक से घूम रहे हैं।
इस पर पुलिस व एसओजी ने घेराबंदी कर देर रात बाइक सवार दो संदिग्धों को तमंचा, कारतूस व नकदी समेत पकड़ा। सीओ अजीतमल भरत पासवान ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने अपना नाम बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अंकुश राजपूत व पसईपुर-केशमपुर निवासी योगेश कुमार बताया है। तलाशी के दौरान तमंचा व कारतूस समेत चोरी किए हुए 8620 रुपये भी बरामद हुए है।
विज्ञापन

दोनों ने बताया कि चोरी व लूट की वारदात कर वह अपने शौक पूरे किया करते है। पिछले महीने डिग्री कालेज के पास से बाइक चोरी की थी। इमलिया पुल समीप बाइक सवार वृद्ध का नकदी भरा थैला छीना था। जिसमें 41 हजार रुपये मिले थे। गांव चावरपुर में चोरी कर एक लाख 25 हजार रुपये चुराए थे। दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें