बंबा के पास बंद पड़े एक ढाबे पर दबिश दी
साइबर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शनिवार को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने फोर्स के साथ ककोर बंबा के पास बंद पड़े एक ढाबे पर दबिश दी। वहां से पुलिस ने मैनपुरी स्थित थाना बेवर क्षेत्र के गांव रहूपुरा निवासी सौरभ उर्फ टीटू व बिधूना कस्बा के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया।
योजना में शामिल करने के नाम पर 250-250 रुपये लेता था
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना सौरभ गांवों में जाकर ग्राम समूह सखियों के नंबर हासिल करता था। इसके बाद वह अपनी साथी सुनीता के साथ मिलकर महिलाओं के साथ बैठक करता था। वह महिलाओं को झांसा देता कि प्रधानमंत्री योजना के तहत उन्हें सिलाई सेंटर और नौकरी मिलेगी। प्रत्येक महिला से योजना में शामिल करने के नाम पर 250-250 रुपये लेता था।
10 से 12 लाख रुपये की ठगी का मामला
उनके आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे लेते थे। इसके बाद शातिर ठग इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर ई-स्कूटी और इंवर्टर आदि सामानों का लोन करा लेते थे। लोन पर मिला सामान आरोपी खुद ले जाते, जबकि उसकी ईएमआई पीड़ित महिलाओं के खातों से कटती रहती। पुलिस ने 10 से 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
ये हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ई-स्कूटी, दो इंवर्टर,बैटरी सहित, एक कीपैड समेत तीन मोबाइल फोन, 107 आधार कार्ड की छायाप्रति, 11 हस्ताक्षरित स्टांप पेपर और 12 फर्जी योजना कार्ड, चार एडिटेड किए गए फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है।
ठगे गए रुपये पीड़ितों को किए जाएंगे वापस
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईटी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि ठगी गई रकम जिन खातों में पहुंची है, उन्हें फ्रीज कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित महिलाओं का रुपये उनके खातों में वापस पहुंच जाएगा।