फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: कानपुर-इटावा हाईवे पर स्टंटबाजी में चार वाहनों पर 40 हजार का जुर्माना

Wed, 07 Jan 2026 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

एक कार ओमनगर व एक गोविंद नगर मोहल्ले की निकली। युवकों द्वारा कानपुर-इटावा हाईवे पर स्टंट किया गया था।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पर स्टंटबाजी करते कारों का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कारों की पहचान की। अब तक पहचानी गई चार कार पर 40 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। अन्य वाहनों की पहचान की जा रही है। लोगों हौसले इतने बुलंद है कि उनमें पुलिस या अन्य अधिकारी भय नहीं रह गया।
विज्ञापन



बुधवार शाम तीन से अधिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें युवक कार की खिड़की पर बैठकर स्टंटबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो युवकों ने कानपुर-इटावा हाईवे पर किया है। स्टंटबाजी के दौरान युवक जान जोखिम में डालते दिखाई दे रहे हैं। युवकों द्वारा यह तब किया गया, जब एक तरफ परिवहन विभाग राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। शाम होते-होत यातायात पुलिस हरकत में आई और कारों की पहचान शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला ओमनगर निवासी सुशील कुमार और शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी दिलीप कुमार के दोनों कारों पर सात-सात हजार रुपये का जुर्माना गलाया गया, जबकि अजीतमल कोतवाली के गांव लालपुर शाहपुर निवासी शिवम बाबू के दोनों वाहनों पर 13-13 हजार का जुर्माना ठोंका गया है। अन्य वाहनों की पहचान की जा रही है। जल्द उन वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें