फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: व्यापारी की हत्या की धमकी देकर पुत्री से पांच लाख रुपये हड़पे, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Oct 2024 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya: व्यापारी की हत्या की धमकी देकर बेटी से पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पेंट व्यापारी ने पुत्री की सहेली के परिजनों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
कोतवाली में पुलिस को व्यापारी नेताओं के साथ शिकायत दर्ज कराता पीड़ित व्यापारी विवेक द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंट व्यापारी की हत्या की धमकी देकर उसकी पुत्री से पांच लाख रुपये हड़पने का मामला संज्ञान में आया है। व्यापारी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर पुत्री की गुमशुदगी की बात कही। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला रुहाई निवासी विवेक द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी पुत्री अमृता की दोस्ती उसकी कक्षा में पढ़ने वाली आर्य नगर मोहल्ला निवासी एक छात्रा से हो गई। इसके चलते पुत्री की दोस्त और उसके परिवारीजनों का घर आना-जाना होने लगा। आरोप है कि एक दिन पुत्री को उसकी सहेली के परिजनों ने उसके पिता की हत्या कर देने की धमकी दी। कहाकि अगर वह अपने पिता को बचाना चाहती है तो चुपचाप बिना परिजनों को बताए पांच लाख रुपये दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक ने बताया कि डरी सहमी पुत्री 25 अक्तूबर को घर की अलमारी में रखे पांच लाख रुपये उठाकर सहेली व उसके पिता को दे आई। 26 अक्तूबर को रुपये की जरूरत होने पर जब उन्होंने अलमारी में रुपये देखे तो वह गायब थे। पूछने पर पुत्री ने रुपये सहेली के पिता को देने और उसके पीछे का कारण बताया। जब वह पुत्री की सहेली के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा पाया। पीड़ित ने बताया कि पुत्री को उनकी हत्या का डर दिखाकर आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए हैं। प्रभारी कोतवाल सत्य प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच के बाद ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें