फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में लीकेज गैस सिलिंडर से लगी भीषण आग, तीन मकान क्षतिग्रस्त, सात लोग झुलसे

Sat, 02 May 2020 10:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के बिधूना कस्बे में  शनिवार की शाम साढ़े सात बजे कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर गांव में एक घर में लीकेज गैस सिलिंडर से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपड़ोस के दो अन्य मकानों को चपेट में ले लिया व हादसे वाले घर के आंगन में बैठे परिवार के सात लोग आग से झुलस गए।
विज्ञापन


सभी आग से झुलसे हुए लोगों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हमीरपुर गांव निवासी सतीश पुत्र जगदीश गांव में ही प्राइवेट में कंपाउडरी का काम करता है। सतीश के घर में शनिवार को शाम साढ़े ७ बजे लीकेज गैस सिलिंडर से हुए शार्टशर्किट से आग लग गई।

आग की लपटें बाहर आंगन की ओर आने से आंगन पर बैठे सतीश के परिवार के संगीता पत्नी सत्यभान, आनंद पत्नी चंद्रभान, रामादेवी पत्नी जगपाल, निर्मला पत्नी सत्यनारायण,  विनोद पुत्र कुंजबिहारी, दीपा पुत्री विनोद, ऊषा देवी पत्नी विनोद गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


आग की लपटे पड़ोस में स्थित महेश चंद्र पुत्र श्रीराम व सोनेलाल पुत्र पिलई के मकान में भी पहुंच गई। जिससे उनका गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों की सूचना पर सीओ और बिधूना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग से झुलसे लोगों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। इधर गांव वालों और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से तीनों मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें