बरुआ गांव में गेहूं के खेतों में भड़की भीषण आग
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के गढ़वाना मार्ग स्थित बरुआ गांव के पास अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई, जिससे करीब 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना दोपहर की 12:30 बजे की है। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब धुआं और लपटें उठती देखीं, तो अफरा-तफरी मच गई।
आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डायल 112 व कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड को भी तत्काल मौके पर बुला लिया गया था। पुलिस, और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।