फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: एनटीपीसी प्लांट के पास पतार में लगी आग से मचा हड़कंप

Tue, 16 Dec 2025 05:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
पतार में लगी आग को बुझाते एनटीपीसी के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनटीपीसी प्लांट के पास से निकली नहर किनारे खड़े पतार में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। जानकारी पर एनटीपीसी के अधिकारी और उनके दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। पानी की बौछार कर महज आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


फफूंद रोड से वैसुंधरा गांव जाने के लिए नहर की पटरी पर सड़क बनी है। इसी सड़क के एक तरफ एनटीपीसी प्लांट भी स्थित है। सोमवार को देर रात नहर पटरी के किनारे खड़ी पतार व अन्य झाड़ियों में आग लग गई। आग देखते ही देखते बढ़ गई। इससे ऊपर से गुजरने वाली 400 केवी कानपुर बल्लभगढ़ लाइन-एक ट्रिप होने का खतरा बढ़ गया। इससे हड़कंप मच गया। जानकारी पर पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और एनटीपीसी की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा में तैनात सीआईएसफ को भी सूचना दी गई। टीम दमकल के साथ दीवार के पास पहुंची। लेकिन किसी अधिकारी की बाहर गाड़ी ले जाने की अनुमति न होने से उन्होंने बाहर न आकर अंदर से ही आग पर पानी की बौछार की।

सीआईएसएफ फायर के सहायक कमांडेंट राकेश कुमार और इंस्पेक्टर फायर विकास कुमार की टीम ने आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया गया। आग बुझाने के दौरान पावर ग्रिड के उपमहाप्रबंधक यूके सिंह, मानव संसाधन सहायक अभिषेक पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें