औरैया जिले में अजीतमल क्षेत्र के ग्राम छोटी पड़रिया-ऊंचा निवासी किसान राजकुमार (43) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, राजकुमार खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी विनीता, एक पुत्री और दो पुत्र हैं, जबकि वह अपनी दो पुत्रियों का विवाह कर चुका था। शनिवार की देर शाम गांव का ही युवक उमेश यादव उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया।
बताया जा रहा है कि दोनों गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित एक सरकारी ठेके पर शराब पीने गए थे। इसके बाद वे बाइक से वापस लौट रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर सड़क किनारे उनकी बाइक पड़ी मिली और पास में ही राजकुमार घायल अवस्था में पड़े थे। साथ गए युवक से पूछताछ करने पर उसने दुर्घटना होने की बात बताई। परिजन और भाई गौरव यादव तत्काल राजकुमार को रात करीब 10:45 बजे सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे।