शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही रात में सीओ अजीतमल मनोज गंगवार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष फफूंद, थानाध्यक्ष अयाना मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी ने नामजद पड़ोसी पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। जिस पर आरोप लगाया है, उस से मृतक के परिवार का विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच हो रही है।