फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: गया समर स्पेशल ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने दी जान, बहन के घर जाने की कहकर घर से निकले थे

Wed, 09 Apr 2025 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: गया समर स्पेशल ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर गपकापुर के पास बुधवार की दोपहर को एक बुजुर्ग कृष्णलाल ने गया समय स्पेशल ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी। वह घर से बहन के यहां जाने के लिए निकले थे। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। औरैया कोतवाली के इकौरापुर निवासी कृष्णलाल (60) ने बुधवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी।

विज्ञापन


उन्होंने फफूंद स्टेशन से कुछ दूर गपकापुर के पास डाउन लाइन पर जा रही गया समर स्पेशल ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को मेमो भेज घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे हरचंदपुर चौकी प्रभारी दिनेश ने शव को ट्रैक से हटवाकर छानबीन की। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के छह बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें से चार बेटों और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वह किसान थे, घर पर अपने बेटों के साथ ही रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बेटे मंगल सिंह ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं हुआ था। पिता सुबह अपनी बहन के घर अजीतमल जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वह अजीतमल जाने की जगह दिबियापुर पहुंच गए। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी किसी को नहीं है। थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें