फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: गंभीर बीमारी से तंग बुजुर्ग चालक ने दी जान, खाली मकान में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में कोहराम

Tue, 16 Jun 2026 10:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग चालक ने गंभीर बीमारियों से तंग आकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर में सोमवार रात गंभीर बीमारियों से परेशान एक बुजुर्ग चालक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मंगलवार सुबह उनका शव पड़ोस के एक खाली मकान में फंदे से लटका मिला, जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन के इन्कार के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव को सौंप दिया।

विज्ञापन

मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी असलम उर्फ राजू (60) पुत्र जमील खां पेशे से चालक थे। परिजनों के अनुसार, वह पिछले 10-12 वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लगातार इलाज और शारीरिक कष्ट के कारण वह बेहद तनाव में रहते थे। सोमवार रात वह घर के पास ही स्थित नाथूराम अमीन के खाली पड़े मकान की गैलरी में लेटने गए थे। वहीं उन्होंने कुंडी के सहारे फंदे से लटक गए।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसियों ने शव लटका देख परिजन और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी अख्तरी और पुत्र शादाब का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बीमारी से परेशान था। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें