फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया दोहरा हत्याकांड: कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा के बीच पेशी, इटावा-आगरा जेल से लाए गए आरोपी, पुलिस तैनात

Wed, 19 Aug 2026 12:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: जिले के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेशी पर लाया गया। इटावा जेल से चार आरोपियों को पहले ही लाया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई संतोष पाठक और अन्य को आगरा से लाया जा रहा है।
विज्ञापन
वादी आशीष कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दोहरे हत्याकांड के मामले में जेल में बंद आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। इटावा जेल से कुलदीप, विकल्प अवस्थी, लला चौबे और शिवम अवस्थी को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची। वहीं, मुख्य आरोपी पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक और उसका भाई संतोष पाठक व अन्य को आगरा से लाया जा रहा है।

विज्ञापन

कमलेश के बेटे तिलक राज पाठक ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में पिता को लाया जा रहा है। उनका परिवार का कोई भी व्यक्ति उनके साथ नहीं है। दोपहर एक बजे तक आने की संभावना है। वहीं, मामले में कमलेश पाठक, संतोष पाठक, रामू पाठक, कुलदीप समेत 11 आरोपी जेल में बंद हैं। पेशी को देखते हुए न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Trending Videos





एसओजी की टीम भी कर रही है निगरानी

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही एसओजी की टीम भी न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। न्यायिक अधिकारी भी पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे ही पहुंच गए वादी
वादी आशीष कुमार और उनके भाई संजय चौबे व मृतक मंजुल चौबे के पिता शिव कुमार सुबह 10 बजे ही कोर्ट परिसर पहुंच गए। आपस में कोर्ट के फैसले को लेकर चर्चा करते नजर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें