मंदिर परिसर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
देवकली धाम मंदिर परिसर में जलाभिषेक के बाद संदीप गुप्ता ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गलत रास्ता, नशा और अपराध इंसान को अंततः बंधनों और जेल की सलाखों के पीछे धकेल देता है। जेल का जीवन बेहद कष्टदायक होता है, इसलिए हर इंसान को बुराइयों का त्याग कर सदाचार और धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। हाथों-पैरों में जंजीर जकड़े और कैदी के कपड़ों में संदीप के इस अनोखे रूप को देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धालुओं ने लिया बुराइयां छोड़ने का संकल्प
संदीप के इस अनूठे सामाजिक जागरूकता अभियान की मंदिर में मौजूद लोगों और दर्शनार्थियों ने जमकर सराहना की। उनके विचारों से प्रभावित होकर कई श्रद्धालुओं ने बुराइयों व नशे से दूर रहकर सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। देवकली धाम में संदीप का यह संदेश दिनभर चर्चा का केंद्र बना रहा।