फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: कार चालक ने युवक को पीटा, फिर सामान लेकर हुआ फरार, किराये को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 24 Jun 2023 02:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

दिबियापुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष निरीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी और बेटे के साथ साले की शादी से लौट रहे युवक का कार चालक से किराये को लेकर विवाद हो गया। चालक ने युवक की आंख में नुकीली वस्तु मार जख्मी कर दिया और दंपती को बच्चे समेत उतार कर सामान लेकर भाग निकला।

विज्ञापन

पीड़ित ने दिबियापुर थाने में शिकायत की है। थाना दिबियापुर पहुंचे जयकरन पूर्वा निवासी राजीव पुत्र विजय सिंह ने बताया कि वह पत्नी बबली और बेटे के साथ बुधवार को अपने साले सूरज की शादी में शामिल होने के लिए गांव से किराये की कार लेकर कानपुर गया था।
कार गांव की युवक लेकर गया था। लौटते समय गुरुवार को रास्ते में जिला कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित चाचे असालतगंज में बबली के मामा के घर वह रुके थे। इस बीच कार मालिक ने पीड़ित से किराये के पूरे रुपये मांग दिए। इस पर उसने घर चलकर देने के लिए कहा तो विवाद पर उतर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने उसकी आंख में नुकीली वस्तु मार दी, जिससे उसकी आंख बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे दिखना बंद हो गया है। हमला करने के बाद चालक उसके कपड़े व जेवरात वाला बैग भी लेकर भाग निकला। दिबियापुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष निरीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें