फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पिता की रिवॉल्वर से बेटी ने खुद को कनपटी में मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 25 Jul 2022 05:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में युवती ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। परिजनों ने उपचार के लिए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
युवती को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया के पाल कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता की बेटी ने सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में पिता की रिवॉल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में गए तो बेटी को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा पाया। परिजन बेटी को 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से उसे डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल कॉलोनी निवासी राजपाल एडवोकेट हैं। इनकी बेटी शिवांगी पाल (19) ने पिता की रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मार ली। घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय सभी अपने कामों में व्यस्त थे। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आनन-फानन कमरे में गए और बेटी को खून से लथपथ देख हैरान रह गए।

परिजन बेटी को 50 शैया अस्पताल ले गए, यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने बेटी के डिप्रेशन में होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें