फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में बवाल: एआरटीओ की चेकिंग पर भड़की भीड़, टीम से धक्का-मुक्की और नोकझोंक; जान बचाकर ऑटो से भागे अधिकारी

Sat, 31 Jan 2026 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया में चेकिंग के दौरान एआरटीओ एनसी शर्मा और उनकी टीम को जनता के भारी विरोध और धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। हालात बेकाबू होते देख एआरटीओ ने अपनी सरकारी गाड़ी मौके पर ही छोड़ दी और एक ऑटो रिक्शा की मदद से वहां से निकलने में भलाई समझी।
विज्ञापन
एआरटीओ के चालान काटते ही भड़की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चेकिंग करने सड़क पर उतरे एआरटीओ एनसी शर्मा को जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। मंडी समिति गेट पर चालान काटने से नाराज भीड़ इस कदर उग्र हुई कि एआरटीओ और उनके सुरक्षाकर्मियों को घेर लिया गया। तीखी नोकझोंक के बाद मामला धक्का-मुक्की तक जा पहुंचा। हालात इतने बेकाबू हो गए कि साहब को अपनी सरकारी गाड़ी मौके पर ही छोड़नी पड़ी और एक ऑटो रिक्शा में बैठकर जान बचाकर निकलना पड़ा।

विज्ञापन

मंडी गेट पर मचा संग्राम
जानकारी के मुताबिक, एआरटीओ अपनी टीम के साथ वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। ताबड़तोड़ कट रहे चालानों ने वाहन स्वामियों का पारा चढ़ा दिया। देखते ही देखते दर्जनों लोगों ने टीम को चारों तरफ से घेर लिया। सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उग्र भीड़ ने उनके साथ भी बदसलूकी और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

छोड़नी पड़ी सरकारी गाड़ी
अमूमन हूटर बजाकर धौंस जमाने वाले अमले के हाथ-पांव उस समय फूल गए, जब भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए एआरटीओ एनसी शर्मा ने मौके की नजाकत को भांपा और सरकारी वाहन की परवाह किए बिना सड़क से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा को रुकवाया और वहां से रफूचक्कर हो गए। पीछे सुरक्षाकर्मी भी भीड़ से बचते नजर आए।
विज्ञापन



पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला

हंगामे की सूचना मिलते ही औरैया कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि, तब तक अधिकारी वहां से जा चुके थे। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें