किसानों ने मक्का से मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है
किसान सर्वोपरि है तभी तो वैज्ञानिक 'लैब टू लैंड' पहुंच रहे हैं। योगी ने कहा कि वह सुबह से निकले हैं। हवाई दौरा करते हुए उन्नाव, कानपुर समेत औरैया के खेतों में नजर डाल रहे हैं। अब किसान गेहूं व धान दो फसलों तक ही सीमित नहीं है। किसानों ने तीसरी फसल के तौर पर मकई (मक्का) से मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है। औरैया के किसान ने प्रति एकड़ एक लाख तक कमाने लगे हैं।
सारा बोझ डबल इंजन की सरकार ने उठाया
2017 में जब प्रदेश में भाजपा सरकार आई थी। तब किसान आत्महत्या कर रहा था। फसलों के क्रय केंद्र नहीं थे। सरकार बनने पर सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ कराया गया था। इसके बाद सिंचाई, मुफ्त बिजली, खाद बीज इस डबल इंजन की सरकार ने मुहैया कराए। सारा बोझ डबल इंजन की सरकार ने उठाया। अब मक्का का भी एमएसपी तय होगा। क्रय केंद्र खुलेंगे।
औरैया में मेडिकल कॉलेज को धरातल पर उतारा
इसे प्रोसेस कर कई पौष्टिक उत्पाद बन सकते हैं। पिछली सरकारें महापुरुषों का अपमान करती थीं। औरैया के पूर्व सांसद डा. राम शंकर कठेरिया, पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह व राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने औरैया में मेडिकल कॉलेज की मांग की थी, जिसे धरातल पर उतारा गया। उसी मेडिकल कॉलेज को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का अब नाम दिया गया है।
कई धार्मिक धरोहरों को दुरुस्त कराया
दुष्ट औरंगजेब ने काशी विश्वनाथ को नष्ट किया था। मां अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ का अपने कार्यकाल में उद्धार कराया था। यहां तक कि विदेशी आक्रांताओं के निशाने पर आए महाकाल मंदिर, केदारनाथ, सोमनाथ समेत कई धार्मिक धरोहरों को दुरुस्त कराया था। औरैया का मेडिकल कॉलेज उन्हीं अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाएगा।
पुलिस को संसाधनों से लैस किया
2017 से पहले गुंडे माफिया सक्रिय थे। चाचा भतीजे मनमाने तरीके से अपने लोगों को भर्ती करा लेते थे। लेकिन अब भाजपा सरकार में बहुत भर्ती निकल रही हैं। पारदर्शिता अपनाई जा रही है। व्यापारी हो या बेटी सुरक्षित है। बेटी को छेड़ने की चेष्टा रखने वाले अपराधी को भी मालूम है कि अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहे हैं। पुलिस को संसाधनों से लैस किया गया है।
यमुना नदी पर 151 करोड़ से ब्रिज बनाया
यही वजह है कि चंद घंटों में खुलासे हो रहे हैं। औरैया जिला बने बहुत समय बीत चुका है। दौरे पर आने के दौरान पता चला था कि यहां पुलिस लाइन ही नहीं है। ऐसे 272 करोड़ से पुलिस लाइन बनाई जा रही है। यमुना नदी पर 151 करोड़ से ब्रिज बनाया जा रहा है। सीएम माडल कंपोजिट स्कूल बन रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र व जिला जजी के लिए बजट दे दिया गया है।