http://
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में एसडीएम के अर्दली व जिला प्रशासन की गाड़ी मौके पर मौजूद दिखाई दे रही है। इसके बावजूद गोवंशों की सुरक्षा और उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के आरोप लग रहे हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।