फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: निमंत्रण के लिए निकले रेलवे संविदा कर्मी का सड़क किनारे मिला शव

Mon, 17 Nov 2025 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निमंत्रण के लिए घर से निकले रेलवे संविदा कर्मी का शव बाबरपुर फफूंद मार्ग किनारा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव राउपुर निवासी संजीव कुमार (35) भदान रेलवे स्टेशन पर संविदा कर्मी था। सोमवार शाम घर से चांवरपुर के पास प्रकाश उत्सव गार्डन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था।

विज्ञापन


रात में संविदा कर्मी का शव कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर पड़े होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस शव अस्पताल लेकर पहुंची। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक का शव देख परिजन में कोहराम मच गया। मां शांति देवी, भाई प्रदीप, अरुण, आशीष, अनिल और बहन शशि देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस सड़क हादसा मान कर जांच कर रही है। सीओ सृष्टि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें