फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: जमीन के नीचे दबे मिले शव की हुई शिनाख्त, 23 दिन बाद खुला किशोरी की हत्या का राज, पिता समेत दो गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 01:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में 20 सितंबर को जंगल में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने 23 दिन बाद सुलझा ली है। जमीन के नीचे दबे मिले शव की शिनाख्त कन्नौज की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी शिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी पिता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जमीन खोदकर शव निकालती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र में 20 सितंबर को जंगल में जमीन के नीचे मिले अज्ञात शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। जमीन में मिला शव कन्नौज की रहने वाली किशोरी का था। मामले में बेटी के हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता समेत दो को गिरफ्तार किया है। अभी तक की जांच में बताया जा रहा है कि किशोरी दो बार किसी युवक के साथ चली गई थी, जिससे गुस्साए पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद बेला थाना क्षेत्र में जमीन के नीचे गाड़ दिया था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बेला थाना क्षेत्र के दलपपुर और भदौरियन पुरवा गांव के बीच सूनसान जंगल में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को बुल्डोजर की मदद से करीब तीन घंटे बाद बाहर निकलवाया और तफ्तीश शुरू की। शुरुआती दिनों में शव की शिनाख्त न होना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था।

Trending Videos

http://



पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर आसपास के कई जिलों में मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया।  जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान एक सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी पहचान की। इसके बाद दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने शव की पहचान 16 वर्षीय बेटी के रूप की। मृतक की मां का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसका भाई सब्जी का कारोबार कर घर संभालता है, जबकि बड़ी बहन नीलम और छोटी बहन हैं।
विज्ञापन

मामले में पिता समेत दो को किया गिरफ्तार
किशोरी की हत्या की जानकारी के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आखिर 16 वर्षीय शिवानी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव कन्नौज से सीधे औरैया के इस जंगल तक कैसे पहुंचा? इन सभी सवालों के खुलासा पुलिस जल्द करेगी।  सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा ने किशोरी की हत्या के मामले में पिता समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार दोपहर बाद हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें