फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई की छत से गिरने से मौत, सड़क पर पिता को पड़ा देख बेटी ने मचाया शोर

Sun, 11 May 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई की छत से गिरने से जान चली गई। हादसा रात तीन बजे लघुशंका जाते समय हुआ।
विज्ञापन
मृतक आलोक कुशवाहा की फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जुआ में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह कुशवाहा के चचेरे भाई आलोक की रविवार रात तीन बजे छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। घर के बाहर सड़क पर पिता को पड़ा देख बेटी ने शोर मचाया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों की चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन



गांव जुआ निवासी आलोक कुशवाहा (45) किसान थे। अनाज की खरीद फरोख्त भी करते थे। शनिवार रात वह खाना खाने के बाद घर की दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। रविवार रात तीन बजे के करीब वह लघुशंका के लिए उठे। एकाएक दूसरी मंजिल से वह घर के बाहर सड़क पर आ गिरे। आवाज सुनकर आलोक की बेटी दिव्यांशी बाहर निकली तो पिता को सड़क पर पड़ा देख शोर मचाने लगी। अन्य परिजन भी दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक को जिला अस्पताल चिचौली ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रमा, पुत्र प्रिंस, प्रशांत व बेटी दिव्यांशी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि आलोक रात में लघुशंका के लिए उठे थे। तभी हादसा हो गया। फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें