फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: साथियों संग मंदिर जा रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती

Mon, 03 Apr 2023 03:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र की ककोर-फफूंद मार्ग पर जैतपुर मंगला काली मंदिर में अपने भाई व दोस्तों के साथ दर्शन करने जा रहे युवक को बाइक सवारों ने गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी शेखर शुक्ला (20) पुत्र बृजकिशोर शुक्ला सोमवार दोपहर करीब 11 बजे अपने भाई अनुराग दोस्त नारायण दुबे व शिवांग दुबे के साथ गांव से ड़ेढ़ किलो मीटर दूर ककोर-फफूंद मार्ग पर स्थित जैतपुर मंगला काली मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। उनके गांव के से कुछ दूरी पर पहुंचने पर मंदिर की ओर से आए बाइक सवार सार्थक तिवारी व आफताब निवासी फफूंद ने बाइक रोक कर गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपी सार्थक ने तमंचा शेखर के पेट पर सटा कर गोली मार दी। जिससे गोली उसके पेट को पार कर दूसरी ओर से बाहर निकल गई। इसके बाद आरोपी उसके साथियों को धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घायल के दोस्तों व राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने घायल को आनन-फानन 100 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व दोस्तों से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगाईं गईं है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें