फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, चार दिन पहले धनतेरस पर खरीदी थी नई बाइक

Sun, 08 Nov 2026 06:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के मुरादगंज-अयाना मार्ग पर नगला रामपुर दड़वारी गांव के पास रविवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी अयाना ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी शिवकांत (26) पुत्र रघुराज सिंह के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता रघुराज सिंह, मां रेशमा और भाई चंद्रप्रकाश, वेदप्रकाश, शिवम व दीपेंद्र समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

प्रेमनगर निवासी मृतक के मामा योगेंद्र ने बताया कि शिवकांत चंडीगढ़ में नौकरी करता था। दिवाली पर घर आने के लिए वह चार दिन पहले ही गांव पहुंचा था। धनतेरस पर उसने नई बाइक खरीदी थी। रविवार दोपहर वह अपने भतीजे श्रीकांत की ससुराल रहटोली निवासी वृंदावन दोहरे के यहां जाने के लिए निकला था। रास्ते में हादसे में उसकी जान चली गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें