औरैया जिले में बोर्ड परीक्षाओं के बीच सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाह फैलाकर छात्रों को ठगने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक आईडी से हिंदी का पेपर उपलब्ध कराने का दावा किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।