औरैया के खानपुर के कुरैशियान मस्जिद में शामली जिले की जमात में शामिल लोगों की जांच करती डॉक्टरों की टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया में जमातियों के संपर्क में आने वाले एक युवक की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि 46 क्वारंटीन लोगों की रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हो गई है। यह रिपोर्ट उन्होंने 11 अप्रैल को जांच के लिए लखनऊ भेजी थी।
इन 46 में से 3 की रिपोर्ट कुछ गड़बड़ी की वजह से वापस की गई है, बाकि बचे 43 में से एक की पॉजिटिव आई है। शेष 42 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। यह पाॅजिटिव मरीज पूर्व में तब्लीगी जमात के संपर्कियों में से दो पॉजिटिव मरीजों में से एक के घर में दूध सप्लाई का काम करता था।
दयालपुर मोहल्ले का रहने वाला है। इसकी पूरी डिटेल वह निकालवा रहे हैं। पाॅजिटिव मरीज को कानपुर सरसौल भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें कि 19 मार्च को दिल्ली से 13 सदस्यीय तब्लीगी जमात औरैया आई थी। इस जमात को 31 मार्च को जिला प्रशासन खानपुर कस्बे के कुरैशियान मस्जिद से बरामद कर आईसोलेट कराया गया था।