फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: अजीतमल कोतवाल हटाए गए, सीज डंपर छोड़ने के एवज में 20 हजार घूस मांगने का था आरोप

Thu, 23 Jul 2026 01:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और सीज डंपर छोड़ने के एवज में रुपये मांगने के आरोपों के बीच कोतवाल रमेश सिंह का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाल रमेश सिंह हटाए गए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले अंतर्गत अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और सीज डंपर को छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक ने अजीतमल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह को पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब सहायल थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को अजीतमल कोतवाली की कमान सौंपी गई है, जबकि हटाए गए कोतवाल रमेश सिंह को सहायल थाने भेज दिया गया है।

विज्ञापन

चोरियों का खुलासा न होना और रिश्वतखोरी का आरोप पड़ा भारी

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अपराध और चोरियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा था। हाल ही में क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो सगे भाइयों के घरों को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाया था। इसके अलावा अकेले जुलाई 2026 में ही चोरी की 04 से अधिक बड़ी वारदातें सामने आ चुकी थीं, लेकिन कोतवाली पुलिस एक भी घटना का खुलासा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही थी। लगातार बढ़ती चोरियों से क्षेत्रीय जनता में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा असंतोष और नाराजगी व्याप्त थी।

खबर छपते ही छोड़ा गया डंपर

कोतवाली में फैले भ्रष्टाचार का मामला उस वक्त उजागर हुआ जब कानपुर देहात के पुखरायां निवासी एक डंपर मालिक ने कोतवाली में तैनात मालखाना प्रभारी पर सीज डंपर को छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का सीधा आरोप लगाया।

विज्ञापन

'अमर उजाला' ने रिश्वतखोरी और पुलिस की मनमानी के इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सीज डंपर को बिना शर्त छोड़ दिया गया। इसके ठीक दूसरे दिन ही एसपी ने कार्रवाई करते हुए कोतवाल रमेश सिंह को पद से हटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें