फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव

Sat, 15 Nov 2025 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी 20 दिन पहले मायके चली गई थी। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर में शनिवार को एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। गाजीपुर निवासी लवकुश राजपूत (30) गुड़गांव में रहकर गाड़ी चलाता था। परिजन के अनुसार उसकी शादी चार साल पहले बिहार के छपरा निवासी मुस्कान से हुई थी।

विज्ञापन


दोनों की एक तीन साल की बेटी और चाह माह का बेटा है। करीब 20 दिन पूर्व मुस्कान अपने मायके चली गइ थी। इसके बाद शुक्रवार को लवकुश गांव आया था। फोन पर पत्नी से बात के दौरान दोनों का विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से चला गया। शनिवार को सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

लवकुश के पिता गौरीशंकर गर्म पानी गिरने से जल गए थे। 15 दिनों से उनका सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का भाई अमरीश गुड़गांव में एंबुलेंस चलाता है तो वहीं सबसे छोटा भाई आकाश नोएडा में काम करता है। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें