फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी जितेंद्र (22 वर्ष) पुत्र राजेंद्र अपने चचेरे भाई विकास (25 वर्ष) पुत्र आशाराम के साथ बाइक से किसी निमंत्रण में जा रहे थे। बाबरपुर - फफूंद मार्ग पर बीघेपुर के पास किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को सीएचसी अजीतमल ले आई। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहा जितेंद्र हेलमेट लगाए था।