फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: अंत्येष्टि में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 घायल और सात लोग सैफई रेफर, चालक फरार

Thu, 27 Apr 2023 10:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अंत्येष्टि में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए, जिनमें सात को सैफई रेफर किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि अन्य परिवार के लोगों के आने के बाद घाट पर अंत्येष्टि करा दी गई है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन व जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अंत्येष्टि के लिए महेवा से सिकरोड़ी घाट जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली भूरेपुर के पास ढलान पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 13 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

यहां से सात को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। अजीतमल क्षेत्र के भूरेपुरकला अड्डा निवासी दयाराम (60) अपनी ससुराल चमरपुरा विकास नगर महेवा जिला इटावा में कई सालों से रह रहे थे। गुरुवार सुबह बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।
दाह संस्कार के लिए परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अंत्येष्टि लेकर सिकरोड़ी घाट औरैया आ रहे थे। ट्रॉली पर करीब 15 लोग सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर भूरेपुर गांव के पास ढलान पर पहुंचा तभी चालक ने संतुलन खो दिया। देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

विज्ञापन

चालक और दो अन्य फरार
हादसा होते ही चालक व आगे की ओर सवार दो अन्य लोग मौके से भाग निकले। ट्राली के नीचे दबकर मोतीलाल निवासी भूरेपुर कला औरैया, संजू निवासी औरैया, भुवनेश कुमार निवासी चमरपुर बकेबर इटावा, जय नारायण निवासी विकास नगर महेवा इटावा, मेवाराम निवासी विकास नगर महेवा इटावा घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
हादसे में 13 लोग हुए घायल
इसी तरह श्याम सुंदर निवासी नगला छिद्दई इटावा, नीरज निवासी नगरिया इटावा, राम चरन निवासी नगरिया इटावा, रघुनाथ सिंह निवासी विकास नगर इटावा को भी चोटें आईं। नीरज, सर्वेश, जगतनारायण ,शिव प्रकाश निवासी विकास नगर महेवा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सात को सैफई किया गया रेफर
घायलों में कई के हाथ व पैर फैक्चर हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। यहां से संजू, भुवनेश, मेवाराम, रामचरण ,मोतीलाल, श्यामसुंदर,जगतनारायण को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें