ट्रेन की चपेट में आकर हुई थी मौत
पड़ताल करने पर पता चला कि रात में लगभग साढ़े 10 बजे दिल्ली हावड़ा अप रेल ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। तेज रफ्तार ट्रेन से हादसा होने के कारण शव के टुकड़े काफी दूर तक फैल गए थे। रात में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक बोले- आगे की कार्रवाई की जा रही है
अंधेरे में काफी मात्रा में शव से टुकड़े पुलिस ने उठा लिए थे और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की थी। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि सुबह मिले शव के अवशेष टुकड़ों को इकट्ठा कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।