फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसा, डंपर में पीछे से घुसा कंटेनर, केबिन में फंसकर चालक की मौत, जांच शुरू

Tue, 24 Nov 2026 09:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Auraiya News: कानपुर-इटावा हाईवे पर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसा। हादसे में कंटेनर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
Auraiya Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में शहर के मंडी समिति के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर मंगलवार रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर में पीछे से कंटेनर टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक की केबिन में फंसकर मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान अनिल यादव (30) पुत्र राम आसरे यादव निवासी दरगवा, थाना अकबरपुर, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। बताया गया कि कंटेनर कानपुर से इटावा की ओर जा रहा था। मंडी समिति के पास पहुंचते ही वह आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसा।

Trending Videos
विज्ञापन

केबिन में फंस गया था चालक
टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। हादसे में चालक की मौत से परिजनों में शोक छा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें