फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया हादसा: नीलगाय से टकराकर बाइक गिरी, तीन साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 17 Nov 2026 12:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अनंतराम क्षेत्र में बल्लापुर के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सड़क पर गिरकर मां-बेटी घायल हो गईं। तीन साल की मासूम की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी महिला का उपचार जारी है।
विज्ञापन
मृतक मासूम की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अनंतराम कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

एलची नगर निवासी शिवेंद्र सिंह की तीन वर्षीय पुत्री आर्या सोमवार शाम करीब पांच बजे अपनी मां अनुपम (27) के साथ बाइक से दिबियापुर जा रही थी। बल्लापुर के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में आर्या और उसकी मां अनुपम घायल हो गईं।

Trending Videos
विज्ञापन

बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले आए परिजन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आर्या की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सैफई पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में अनुपम के पैर और सिर में चोटें आई हैं। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए बच्ची का शव घर ले आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें