फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश से भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर किसान की मौत, प्रशासन ने दिया मदद का भरोसा

Wed, 03 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से किसान और चार बकरियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को मदद का हर संभव भरोसा दिया है।
विज्ञापन
दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ब्योरानावलपुर में देर रात हुई बारिश के बाद कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर एक किसान व चार बकरियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन

सोमवार रात ब्योरानावलपुर निवासी किसान शिवशंकर लाल (55) पत्नी राखी के साथ वह घर के बाहर कच्ची दीवार के सहारे रखी झोपड़ी में सो रहा था। रात में तेज बारिश और हवा चलने के कारण तड़के अचानक से दीवार भरभराकर ढह गई। इससे दीवार का मलबा उसकी चारपाई पर आ गिरा।
इससे चार बकरियों की दबकर मौत हो गई और शिवशंकर लाल मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने शोर मचाते हुए बेटों को उठाया। परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल लाए। जहां डॉक्टरों ने शिवशंकर लाल को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतक के पांच बेटे धर्म नारायण, रामदास, भगवानदास, ओमप्रकाश, हिम्मत सिंह है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और तहसीलदार हरिश्चंद्र मौके पर पहुंचे। तहसीलदार हरिश्चंद्र ने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवी आपदा के तहत आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। मृतक के बेटे धर्मनारायण ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वर्ष 2017 में पिता को सरकारी कॉलोनी मिली थी। परिवार के सभी लोग एक साथ रहते हैं। कॉलोनी में सभी भाई व उनका परिवार रहता है।
विज्ञापन

घर के बाहरी हिस्से में बनी कच्ची दीवार के सहारे छप्पर व झोपड़ी रख कर मां राखी व पिता शिवंशकर लाल रहते थे। पास में ही बकरियां भी बंधती थी। रात में बारिश के बाद हवा के तेज झोंका आने के बाद दीवार ढही। गनीमत रही कि पास में सो रही मां बाल बाल बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें