एक की मौत, तीन गंभीर घायल
उसके साथ अभिषेक पुत्र मोहन सिंह निवासी शंकर नगर मैन बाजार शिवली, गोलू पुत्र शिवकुमार जाटव निवासी जबहार नगर शिवली और मयंक निवासी पिलाहाड़ी सवार थे। हादसे में गोलू बुरी तरह घायल हो गया जबकि अन्य तीनों को भी गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची बेला थाना पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल चिचोली भेजा, जहां डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य कराया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया कि कार सवार में गोलू नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, साथी घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।