फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: अनियंत्रित होकर कार खड्ड में जा गिरी, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Wed, 10 Dec 2025 09:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
औरैया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेला दिबियापुर मार्ग स्थित गांव नुनारी मोड़ के समीप बुधवार रात करीब आठ बजे एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिससे जनपद जालौन के जीतामऊ निवासी अनिल कुमार पुत्र हरी सिंह व रामवीर पुत्र झम्मनलाल व थाना साहयल क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी विशाल पुत्र राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार गांव मल्होसी से नुनारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी सहार भिजवा दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। कार को निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें