फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती 29 से आठ अगस्त तक

Sun, 17 Jul 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कैंट के कैवेलरी ग्राउंड पर 29 जुलाई से आठ अगस्त तक सेना की भर्ती रैली होगी। इसमें कानपुर व आसपास के कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। कानपुर शहर के अभ्यर्थियों की भर्ती 5 अगस्त को होगी। जिला प्रशासन ने भर्ती रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि सेना के अफसरों ने भर्ती रैली का शेड्यूल जारी कर दिया है। उनके अफसरों के साथ जिला प्रशासन की बैठक हो चुकी है। भर्ती स्थल पर एक एसीएम की ड्यूटी रहेगी। जरूरत पर और एसीएम बढ़ाए जाएंगे। भर्ती स्थल पर पानी, सफाई, बिजली, एंबुलेंस की व्यवस्था संबंधित विभाग करेंगे।

भर्ती स्थल पर चार जनरेटर भी लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ड्यूटी रहेगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर फोर्स तैनात रहेगी। नगर निगम अस्थायी शौचालय बनवाएगा। अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कहां के अभ्यर्थियों की भर्ती
29 जुलाई-हमीरपुर और बांदा

30 जुलाई-औरैया और बाराबंकी

31 जुलाई-कन्नौज

01 अगस्त-गोंडा, चित्रकूट, महोबा

02 अगस्त-फतेहपुर की बिंदकी और खागा तहसील

03 अगस्त-फतेहपुर की सदर तहसील और लखनऊ

04 अगस्त-उन्नाव

05 अगस्त-कानपुर की सदर तहसील

06 अगस्त-कानपुर की घाटमपुर, बिल्हौर तहसील

07 अगस्त-कानपुर देहात की भोगनीपुर और रसूलाबाद

08 अगस्त-कानपुर देहात की सिकंदरा, अकबरपुर, डेरापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें