फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: उच्चाधिकारी के नाम पर किसी से मोबाइल की मांग करने का आडियो-वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Fri, 13 Sep 2019 03:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जलौन
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
जालौन जनपद के आटा थाने के इंस्पेक्टर का आडियो व दरोगा का एक वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आडियो में इंस्पेक्टर अपने ही एक उच्चाधिकारी के नाम पर किसी से मोबाइल की मांग कर रहे हैं तो वहीं वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज रुपये लेते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


देर रात एसपी डॉ. सतीश कुमार ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया और इंस्पेक्टर के आडियो की जांच कराने की बात कही है। गुरुवार को उस वक्त महकमे में हड़कंप मच गया जब आटा थाना क्षेत्र के इटौरा चौकी इंचार्ज मुकेश तिवारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह चौकी के भीतर बनियान पहनकर बैठे हैं और फरियादी से रुपये लेकर कागजों के नीचे रख रहे हैं।

 
विज्ञापन

चर्चा है कि दरोगा रिश्वत के रुपये लेते नजर आ रहे हैं। अभी वीडियो का बवाल ठंडा भी नहीं हुआ था कि शाम के वक्त सोशल मीडिया पर ही आटा थाने के इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद की आवाज से एक आडियो वायरल हो गया, जिसमें वे किसी से उच्चाधिकारी के नाम पर मोबाइल फोन की मांग कर रहे है।

इतना ही नहीं एक अन्य आडियो में आटा थाने का ही पुलिस कर्मी किसी से मंत्री के ट्रैक्टर के बारे में भी बात कर रहा है। हालांकि इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद का कहना है कि जांच में सच्चाई भी सामने आ जाएगी। एसपी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों ही मामले पुराने हैं, फिर भी वायरल आडियो की वाइस मैचिंग कराने के बाद ही सत्यता का पता चल सकेगा।

देर रात एसपी ने चौकी इंचार्ज मुकेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया। बताया कि इंस्पेक्टर के आडियो की जांच कराई जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले कदौरा इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल होने पर उन्हें लाइन हाजिर भी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें