जालौन में अवैध खनन का कारोबार खूब तेजी से फल-फूल रहा है। खनन माफिया धड़ल्ले से इस कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा नेता और पुलिस भी शामिल हैं। इनके बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है।
जालौन जिले के माधौगढ़ में खनन को लेकर खनन माफियाओं व भाजपा नेताओं व अधिकारियों के बीच रुपये के लेनदेन का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह इस ऑडियो में भाजपा विधायक के प्रतिनिधि महेश राजावत की आवाज है। विधायक मूलचंद निरंजन का कहना हैं कि ऑडियो गलत भी हो सकता है। फिर भी खनन के खेल में भाजपा नेताओं की संलिप्तता मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि लगभग पांच वर्षों से मध्यप्रदेश से बालू खनन का काम तेजी से चला आ रहा हैं। खनन माफिया तालमेल बनाकर खनन करते चले आ रहे हैं। यही नहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम तक खनन माफियाओं के आगे बौने साबित हुए।
मध्यप्रदेश के खनन माफिया राहुल शर्मा द्वारा भाजपा प्रतिनिधि नेताओं द्वारा कोतवाल, बंगरा चौकी प्रभारी, सीओ, एसडीएम मिलाकर ढाई हजार से चार हजार रुपये तक लेनदेन का ऑडियो वायरल होने से भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया है।
ऑडियो की बात पूछने पर भाजपा नेता कन्नी काट रहे हैं। भाजपा नेता कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों डीएम चांदनी सिंह ने माधौगढ़ क्षेत्र में चेकिंग की थी। इसके बाद वहां के एसडीएम और थानेदारों को हटा दिया था।