फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2018 के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेगी 50 हजार रुपये तक की मदद

Fri, 24 Aug 2018 11:54 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अंतिम तिथि 31 अगस्त, 9वीं, 10वीं के लिए 30 हजार, 11वीं और 12वीं के छात्रों को 50 हजार छात्रवृत्ति मिलेगी
- इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें
विज्ञापन
1 of 4
atul maheshwari scholarship
अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कानपुर जिले के सभी स्कूलों से लगातार विद्यार्थी फॉर्म भर रहे हैं। अगर आपने फर्म नहीं भरा है तो जल्द से जल्द भरें। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। यह परीक्षा पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ या फिर लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 पर जाकर फार्म भर सकते हैं।





 
विज्ञापन

2 of 4
atul maheshwari shimla cut out
फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देनी होंगी। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फार्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 55 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है। 



 
विज्ञापन

3 of 4
अमर उजाला फाउंडेशन
पिछली बार की तरह ही इस बार 9वीं और 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से 9वीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
atul maheshwari scholarship
साथ ही अभिभावक की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। फार्म भरते समय छात्र-छात्राएं अपनी ही ई-मेल आईडी डालें। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें