फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, दीवार फांद कर घुसा था अंदर, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Crime: किशनपुर पुलिस ने बताया कि महिला की दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना बीते छह अगस्त देर रात की है, जब पीड़ित महिला घर में सो रही थी।

विज्ञापन

उसी दौरान गांव के ही रहने वाला आरोपी गया प्रसाद उर्फ चैंपियन शराब के नशे में महिला के घर की दीवार फांद कर अंदर घुस गया। घर में घुसते ही महिला के सीने में तमंचा लगा महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस पर महिला ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।
इस दौरान महिला के परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद महिला ने आपबीती परिजनों से बताई। दो दिन तक गांव में तरह-तरह की चर्चा होती रहीं। इसके बाद बीते नौ अगस्त को महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Trending Videos

तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास
महिला का आरोप था कि महिला का पति कानपुर में मजदूरी करता है। वह सास-ससुर के साथ गांव में रहती हैं। बीते छह अगस्त को आरोपी ने तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी कहीं शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकला।

विज्ञापन

आरोपी युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
महिला के प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। शुक्रवार की देर शाम पुलिस में आरोपी पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशनपुर पुलिस ने बताया कि महिला की दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें