फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की प्रेमिका से नहीं हुई बात, थाने में पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश

Fri, 21 Feb 2020 11:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हमीरपुर में शनिवार को प्रेम प्रसंग को लेकर थाना परिसर में पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे शांतिभंग में जेल भेजा है। शनिवार की शाम बिवांर थाने के पाटनपुर गांव निवासी देवीदीन (26) थाना परिसर पहुंचा।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह कानपुर से बीए करने के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। कहा कि फेसबुक से उसका झांसी की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद कुछ माह से फोन पर उसकी बातचीत होने लगी। युवती के परिजनों को जानकारी होने पर मोबाइल तोड़ दिया।

कहा कि युवती को परिजन कमरे के अंदर बंद किए हुए हैं। इसको लेकर परेशान देवीदीन थाने में आया। पहले से बोतल में लिए पेट्रोल को अपने ऊपर डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा। तभी आरक्षी कुंती देवी व थानाध्यक्ष ने देख उसे दौड़ कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


युवक ने कहा कि अपनी प्रेमिका से बातचीत न होने पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेजा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवक अचानक थाना परिसर में आया और बिना कुछ बताए पेट्रोल डालकर नौटंकी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें