यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को स्कूल जाते समय दो नकाबपोश बदमाशों ने छात्र का अपहरण करने का प्रयास किया। राहगीरों ने छात्र को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। घटना की जानकारी मिलते ही कंपिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
यह घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की है। यहां कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास निबासी सत्यदेव के 15 वर्षीय पुत्र देवांश शुक्ला का अपहरण करने का प्रयास किया गया। बदमाश मौके से भाग निकले।