फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कोचिंग जा रहे छात्र के अपहरण का प्रयास, अपहर्ता के हाथ में काटकर कार से कूदा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Jan 2023 07:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

भरुआ सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग जा रहे छात्र के अपहरण करने की कोशिश की गई। आरोपियों ने उसे मारपीट कर जबरन कार में बिठा लिया। इसके बाद अपहर्ता के हाथ में काटकर छात्र कार से कूद गया।
विज्ञापन
अनमोल कसौधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम कोचिंग गये छात्र को कार सवार तीन लोगों ने मारपीट कर कस्बे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप से अगवा कर लिया। रेलवे क्रासिंग के पास कार के धीमा होने पर छात्र एक अपहर्ता के हाथ में काटकर खिड़की खोल कर कूद गया।

विज्ञापन

इससे वह चुटहिल भी हुआ है। छात्र के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के पैलानी बस स्टैंड निवासी सतीश चंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसका पुत्र अनमोल (13) शनिवार की शाम 5.30 बजे कोचिंग के लिए घर से पैदल निकला था।
साथ में उसका मित्र नैतिक भी था। 10 मिनट बाद रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के समीप कार सवार तीन लोगों ने उससे मारपीट कर जबरिया कार में डाल दिया और बांदा की ओर भाग निकले। रेलवे क्रासिंग में कार की रफ्तार धीमी होने पर वह कार से कूद गया, उसे चोटें भी आईं हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ करके कार और युवकों के बारे में पता किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें