फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को दबोच कर बलात्कार करने का प्रयास, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौचालय बनाने आए राजमिस्त्री ने कक्षा-आठ की एक छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने बताया कि औनहा निवासी राजमिस्त्री उसके घर में शौचालय बनाने आया था। मंगलवार शाम उसने पुत्री को पकड़कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुत्री के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे। वह जान से मारने की धमकी देता हुए भाग निकला। बताया कि इस साजिश में रमेश और सुदामा भी शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि बिना अनुमति के घर में घुसना, छेड़छाड़ करना, जान से मारनेकी धमकी देना और घटना की साजिस रचने के आरोप में दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी राजमिस्त्री को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें