फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट

Sat, 18 May 2024 02:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। घर पर अकेली महिला को देखकर एक युवक घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों के आने पर धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि गुरुवार की दोपहर वह घर में अकेली थी। उसी समय जालौन कालपी निवासी शोएब खान घर में घुस आया। आरोप लगाया कि उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए जान से मारने और खानदान को तहस नहस कर देने की धमकी दी। गाली गलौज करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन दौड़ कर आ गए। इस पर वह धमकी देते हुए भाग निकला। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें