नशे में धुत अधेड़ ने सात वर्षीय मासूम को पहले शराब से नहलाया, फिर दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर के विजय नगर में नशे में धुत अधेड़ ने सात वर्षीय मासूम को पहले शराब से नहलाया, फिर दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विजय नगर निवासी प्राइवेट कर्मी ने बताया कि उनकी आठ वर्षीय बेटी मंगलवार रात छत पर खेल रही थी। इस दौरान उनका पड़ोसी अर्जुन कुमार चौरसिया अपनी छत पर शराब पी रहा था। आरोप है कि नशे में धुत अर्जुन ने उनकी बेटी को अपने पास बुलाया।
इसके बाद उसे शराब से नहलाने के बाद दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी के चंगुल से छूटी मासूम रोते हुए मां के पास पहुंची और आपबीती बताई। मासूम के परिजन जब उसे घर पहुंचे तो वह नही मिला।
विज्ञापन
काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।