कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र निवासी युवती ने गांव के ही चार लोगों पर जबरन कार में खींचने का प्रयास करने और तमंचा लगा छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गांव के शिवकुमार, शत्रुघ्न, शिव और हरीशंकर ने 31 जुलाई को गांव की परचून की दुकान के पास उसके आगे कार लगाकर कार में खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर छेड़छाड़ की। छीनाझपटी में सोने की चेन और पर्स में रखे 11 हजार रुपये गिर गए। ग्रामीणों के दौड़ने पर आरोपी फायर करते हुए भाग निकले। थानाप्रभारी बिठूर इंस्पेक्टर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।